वरदराजन रिपोर्ट: वायु प्रदूषण नियंत्रण की ऐतिहासिक रूपरेखा
जबतक हर कारखाने या रिफाइनरी जैसे बड़े प्लांट से निकलने वाले हर तरह के निष्कासन पर पूरी प्रोसेसिंग नहीं करते तबतक प्रदूषण का उपाय निश्चित तौर पर नहीं हो सकता। इसके लिए वैज्ञानिक और अभियंता मिलकर किफायती उपकरण बनाकर योगदान दे सकते हैं और जीतने उपकरण देश के युवा वैज्ञानिक और अभियंता बनाएंगे उतना अच्छा होगा। आयात किए हुए उपकरणों का एक आर्थिक बोझ पूरे देश को उठाना पड़ता हैं।
