मथुरा रिफाइनरी, ताजमहल और प्राचीन मंदिर: वरदराजन रिपोर्ट से आज तक प्रदूषण का सच और ब्रज की विरासत

1970 के दशक में मथुरा में रिफाइनरी स्थापना का सरकारी निर्णय और वरदराजन समिति का गठन

वर्ष 1970 के दशक के आरंभ में केंद्र सरकार ने उत्तर-पश्चिमी भारत की ऊर्जा और औद्योगिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मथुरा में एक विशाल सार्वजनिक क्षेत्र की तेल शोधक परियोजना स्थापित करने का निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया था। उस समय पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हरित क्रांति के कारण कृषि और परिवहन क्षेत्रों में पेट्रोलियम उत्पादों, उर्वरकों और डीजल की मांग तेजी से बढ़ रही थी। आयातित कच्चे तेल को गुजरात के बंदरगाहों से पाइपलाइन द्वारा उत्तर भारत के आंतरिक भाग तक लाना आर्थिक और लॉजिस्टिक दृष्टि से व्यावहारिक समझा गया था। जहा मांग बढ़ चुकी थी उस पूरे क्षेत्र के मध्य मे मथुरा हैं ऐसा सरकार का मानना था। मथुरा को राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे नेटवर्क और यमुना नदी के जल-संसाधनों के केंद्र के रूप में रिफाइनरी स्थापना के लिए सबसे उपयुक्त स्थान माना गया था।[1]

जैसे ही इस विशाल पेट्रोकेमिकल परियोजना की घोषणा हुई, देश-विदेश के इतिहासकारों और पर्यावरणविदों ने ताजमहल और आसपास की प्राचीन इमारतों पर पड़ने वाले रासायनिक दुष्प्रभावों को लेकर गंभीर चिंताएं उठाईं। कई लोगों ने अपने स्तर पर इस विषय पर सरकार को निवेदन भी दिए। इस विवाद के वैज्ञानिक समाधान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 1974 में डॉ. एस. वरदराजन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया। इस समिति का मुख्य कार्य मथुरा रिफाइनरी से निकलने वाले धुएं, विशेष रूप से सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) गैस के वायुमंडलीय फैलाव का अध्ययन करना और ऐतिहासिक स्मारकों की सुरक्षा के उपाय सुझाना था।[2] यह रिपोर्ट भारत के पर्यावरण संरक्षण मोहीम के उन शुरुआती दस्तावेजों मे से एक हैं जिसने एक वैज्ञानिक ढांचा बनाने मे सहायता दि हैं।

वरदराजन समिति की रिपोर्ट के निष्कर्ष और सरकार का अंतिम फैसला

दिसंबर 1977 में प्रस्तुत वरदराजन समिति की रिपोर्ट में रिफाइनरी को किसी दूसरे राज्य या दूरस्थ स्थान पर ले जाने की सिफारिश नहीं की गई। समिति ने उस समय तक परियोजना में हो चुके भारी वित्तीय निवेश और आर्थिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए संयंत्र को मथुरा में ही स्थापित करने की तकनीकी अनुमति दे दी। हालांकि, समिति ने यह अनुमति कुछ बहुत सख्त तकनीकी शर्तों और पर्यावरण सुधारों के साथ दी थी। यह शर्ते, सुधार और सुझाव जो 1977 की इस रिपोर्ट मे थे, वे आज भी प्रदूषण रूपी शत्रु से लड़ने मे उपयोगी हो सकते हैं अगर कड़ाई से उनका पालन किया जाए।

वरदराजन समिति ने निर्देश दिया कि रिफाइनरी के डिजाइन में बदलाव करके सल्फर रिकवरी यूनिट्स स्थापित कीये जाएं, बिजली और भाप उत्पादन में केवल कम सल्फर वाले भारी ईंधन या गैस का उपयोग हो, और आगरा के आसपास क्षेत्र मे स्थित पुराने कोयला बिजली घरों व रेलवे यार्ड के भाप इंजनों को बंद किया जाए।[3] तत्कालीन सरकार ने वरदराजन समिति की इन तकनीकी सिफारिशों को स्वीकार कर लिया और रिफाइनरी का स्थान बदलने के बजाय उसे उसी जगह पर बनाने का अंतिम निर्णय लिया, जिसके परिणामस्वरूप जनवरी 1982 में मथुरा रिफाइनरी का व्यावसायिक संचालन प्रारंभ हो गया।[4] इस रिफाइनरी ने कई रोजगार उस समय लोगों को दिए। रोजगार बढ़ेंगे ये तर्क देकर आज भी अनेक प्रोजेक्ट किए जाते हैं, बड़े बड़े कारखाने शुरू किए जाते हैं, रिफाइनरी जैसे बड़े बड़े सेंटर बनाए जाते हैं, पर क्या हर बार वरदराजन समिति जैसी कोई समिति गठित कर पर्यावरण प्रभाव आकलन किया जाता हैं? यह एक आवश्यक कार्यवाही हैं जो सरकार ने हर बार बड़े स्तर पर औद्योगिकता को बढ़ाने के पहले करनी चाहिए, जिससे बढ़ते प्रदूषण का क्या असर होगा इसका अंदाजा लगाया जा सके और बड़ी कड़ाई से इस समस्या से निपटने के उपाय समय समय पर किए जा सके।

आज मथुरा रिफाइनरी की वर्तमान स्थिति और ताज ट्रैपेज़ियम ज़ोन (TTZ)

सरकार का उस समय काफी निवेश इस योजना के लिए हो गया था इसीलिए मथुरा रिफाइनरी आज भी अपने उसी मूल स्थान यानी मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। यह परिसर ताजमहल से लगभग 40 किलोमीटर, ताज महल से काफी नजदीक, उत्तर-पश्चिम दिशा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के प्रबंधन के अधीन कार्यरत है।[5] चूंकि रिफाइनरी का स्थान कभी बदला ही नहीं गया, इसलिए किसी नए स्थान पर प्रदूषण कम होने या वहां के मंदिरों पर नई रिफाइनरी के प्रभाव का प्रश्न लागू नहीं होता। पर उस समय जीतने प्रदूषण का अंदाजा लगाया गया उस हिसाब से आज भी पर्यावरण को हानी हो रही हैं। समिति गठित करना, रिपोर्ट बनाना जरूरी हैं पर रिपोर्ट मे दिए गए सुझावों का भी पालन होना चाहिए, जो भारत मे सरकारी तंत्र की ढिलाई के कारण न के बराबर होता आया हैं।

यह विशाल रिफाइनरी आज 10,400 वर्ग किलोमीटर के संपूर्ण ताज ट्रैपेज़ियम ज़ोन (TTZ) के भीतर स्थित सबसे बड़ा औद्योगिक प्रतिष्ठान बनी हुई है। इसे हटा भी नहीं सकते और बंद भी नहीं कर सकते क्यू की पट्रोलीअम उत्पाद देश की आर्थिक प्रगति के लिए जरूरी हैं। कच्चा तेल आयात करना सस्ता और किफायती हो जाता हैं इसीलिए देश मे अपनी रिफाइनरी जरूरी हैं।[6] उच्चतम न्यायालय के वर्ष 1996 के ऐतिहासिक आदेशों और निरंतर विधिक निगरानी के कारण मथुरा रिफाइनरी में समय-समय पर तकनीकी सुधार किए गए, प्राकृतिक गैस का उपयोग बढ़ाया गया और आधुनिक हाइड्रोक्रैकर संयंत्र लगाए गए।[7] इसके बावजूद, एक विशाल तेल शोधक परिसर होने के कारण इससे उत्सर्जित होने वाली सूक्ष्म गैसें और वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (VOCs) आज भी इस संवेदनशील क्षेत्रीय वायु-क्षेत्र (Regional Airshed) के वायुमंडल का एक अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं।[8] भारत मे 2026 मे कुल 23 ऑइल रिफाइनरी कार्यरत हैं। उन सबके कारण कही न कही सांकृतिक धरोहर पर, आसपास के मानव रहिवास पर, अन्य जीवों पर असर हो रहा हैं ।[9] पर अगर बंद कर देंगे तो कई रोजगार चले जाएंगे, देश को रिफाइन्ड पट्रोलीअम उत्पादों के आयात का ज्यादा बोझ भुगतना पड़ेगा जिससे महंगाई और बढ़ेगी। पर पर्यावरण रक्षा के लिए कुछ न कुछ उपाय वैज्ञानिक स्तर पर ढूँढे जाने चाहिए, कुछ उत्तरदायितत्व नागरिक होने के नाते सबने करने चाहिए। पट्रोलीअम और उससे निकले उत्पादों को उपयोग हम अपने स्तर पर पूरी कंजूसी से करें तो दो फायदे होंगे पहला आपके जेब से कम रुपया खर्च होगा, दूसरा पर्यावरण की रक्षा होगी।[10]

ताजमहल और ब्रज मंडल के प्राचीन हिंदू मंदिरों पर संचयी प्रदूषण का संक्षारक प्रभाव

यह 10,400 वर्ग किलोमीटर का संरक्षित परिक्षेत्र केवल ताजमहल तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण ब्रज मंडल की पावन भूमि इसी भौगोलिक दायरे में आती है। यह जगह हिन्दुओ के लिए विशेष आस्था रखती हैं। इस परिधि में मथुरा का प्राचीन श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर और द्वारकाधीश मंदिर स्थित हैं। इसके साथ ही वृंदावन के 16वीं और 17वीं शताब्दी के ऐतिहासिक देवालय, जैसे श्री गोविंद देव जी मंदिर, मदन मोहन मंदिर, जुगल किशोर मंदिर और राधा वल्लभ मंदिर इत्यादि। तथा गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव और महावन की प्राचीन पाषाण छतरियां भी इसी वायु-क्षेत्र के सीधे संपर्क में हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा, फीरोजाबाद, मथुरा, हाथरस, एटा के साथ साथ राजस्थान के भरतपुर जिले के कई गाव इस रिफाइनरी के प्रभाव मे आए हैं और यहा की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर के साथ ही जीवन पर भी इसका प्रभाव पड़ा हैं।

धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण की तकनीकी दृष्टि से यह एक अत्यंत गंभीर संकट है क्योंकि वृंदावन और मथुरा के ये प्राचीन मंदिर मुख्य रूप से छिद्रयुक्त लाल बलुआ पत्थर (Red Sandstone) से तराशे गए हैं।[11] ताजमहल के सघन मकराना संगमरमर की तुलना में बलुआ पत्थर वायुमंडलीय रसायनों और नमी के प्रति कहीं अधिक संवेदनशील और सोखने वाला होता है। वातावरण में मौजूद सल्फर और नाइट्रोजन के अम्लीय यौगिक जब कोहरे, नमी या वर्षा के साथ इन मंदिरों की नक्काशीदार सतहों पर जमा होते हैं, तो पत्थरों के भीतर रासायनिक क्षरण प्रारंभ हो जाता है।[12] ताज महल के संरक्षण के लिए रिपोर्ट भी बन गई, केसेस भी हुई, ज़ोन भी अंकित किया गया, प्राधिकरण भी स्थापित हुए, विशेष रूप से निधि भी दिया जाता हैं। पर हिन्दू मंदिरों का क्या जो इस औद्योगीकरण की मार झेल रहे हैं। ऐसे मंदिरों को सरकारी सहायता तो दूर की बात हैं, पर सरकारी हिन्दू मंदिर नियंत्रण की नीति के कारण जो भी चढ़ावा आता हैं और संपत्ति हैं उसका पूरा उपयोग मंदिर और हिन्दू धर्म छोड़कर बाकी कामों मे सरकार ले लेती हैं।[13] यह हिन्दू मंदिरों के साथ अन्याय हैं। बात केवल ताज ट्रपीज़ीअम ज़ोन (TTZ) मे जो मंदिर आते हैं उनकी नहीं हैं, बात उन तमाम मंदिरों की हैं जो विकास के नाम पर बढ़ रहे प्रदूषण की मार के साथ सरकारी नियंत्रण के आधीन हैं और प्रदूषण के चलते हो रहे क्षरण को रोक भी नहीं सकते।

प्रमुख क्षेत्रीय मंदिर मैप (आगरा, मथुरा, भरतपुर, हाथरस, एटा, फ़िरोज़ाबाद)
भरतपुर जिला मथुरा जिला हाथरस जिला एटा जिला आगरा जिला फ़िरोज़ाबाद जिला ॐ Shri Krishna Janmasthan ॐ Prem Mandir (Vrindavan) ॐ Banke Bihari Ji ॐ Laxman Mandir ॐ Bankey Bihari Temple ॐ Braj Charan Pahadi Mandir ॐ Mankameshwar Temple ॐ Kailash Mandir ॐ Balkeshwar Mahadev ॐ Mandir Shri Dauji ॐ Kankaali Mandir ॐ Kailash Temple ॐ Balaji Mandir ॐ Karauli Mandir ॐ Vaishno Devi Dham ॐ Neeb Karori Baba Ashram
नोट: लाल और बैंगनी पिन संबंधित जिलों के प्रमुख ऐतिहासिक मंदिरों को दर्शाते हैं।

बलुआ पत्थरों पर एवं अन्य तरह के हर निर्माण पर इस रासायनिक प्रक्रिया के कारण पत्थरों की परतें उखड़ने लगती हैं (Exfoliation), प्राचीन कलाकृतियों के बारीक किनारे घिस जाते हैं और पत्थरों पर गहरे काले-भूरे संक्षारक धब्बे उभर आते हैं।[14] इस अवस्था को वैज्ञानिक और पुरातात्विक भाषा में ‘पाषाण कुष्ठ’ (Stone Leprosy) कहा जाता है।[15] इसके अलावा, इस पूरे परिक्षेत्र में भारी वाहनों का अनियंत्रित धुआं, यमुना नदी के प्रवाह मे मिल रहा कारखानों और शहरों का गंदा पाणी, निर्माण कार्यों की धूल और औद्योगिक उत्सर्जन मिलकर एक संचयी प्रदूषण भार (Cumulative Pollution Load) का निर्माण करते हैं। इसके साथ बढ़ते ध्वनि प्रदूषण का एक अलग असर हो रहा हैं। परिणाम स्वरूप, वरदराजन समिति द्वारा सुझाए गए तकनीकी उपायों के बावजूद, आज ताजमहल के साथ-साथ इन अन्य मंदिरों के ये अमूल्य और ऐतिहासिक हिंदू देवालय भी वायुमंडलीय संक्षारण और धीमे विनाश के संकट से निरंतर जूझ रहे हैं। ताज महल के लिए कम से कम सरकार कुछ निधि दे देती हैं, पर मंदिरों को निधि नहीं दिया जाता।


[1] Dipankar Day, “Indian oil industry: Faultline in refining”, Millennium Post, Dt. 6.2.2022, Available at: https://www.millenniumpost.in/sundaypost/in-retrospect/indian-oil-industry-faultline-in-refining-467362, last visited on Dt. 3.2.2026

[2] “Expert Committee Report on Environmental Impact of Mathura Refinery”, Government of India, December 1977, Available at: http://www.ttzagra.com/docs/StudyReport/VARADHARAJAN%20COMMITTEE.pdf

[3] Ibid 12

[4] “Mathura Refinery”, Indian Oil Corporation Ltd., available at: https://iocl.com/mathura-refinery, Last visited on 1.2.2026

[5] Sunita Narain, Aruna P Sharma, Jyotsna Singh, “Daunting journey”, Down To Earth, Dt. 30.4.2015 available at: https://www.downtoearth.org.in/urbanisation/daunting-journey-49613, Last visited on 1.2.2026

[6] “How Oil-Importing India Became a Global Refined-Fuel Supplier” Finnovate, Dt. 31.07.2026, available at: https://www.finnovate.in/learn/blog/how-oil-importer-india-became-global-fuel-supplier Last visited on 14.8.2026

[7] “Mathura Refinery”, Indian Oil Corporation Ltd., available at: https://iocl.com/mathura-refinery, Last visited on 1.2.2026

[8] Mukesh Sharma, “Air Quality Assessment, Trend Analysis, Emission Inventory and Source Apportionment Study in the City of Agra”, IIT Kanpur, December 2021, available at: https://prana.cpcb.gov.in/ncapDashboard/downloadEmissionFiles/Agra.pdf

[9] Mukesh Sharma, “Identification of Air Pollution Sources and their Contribution to Ambient Air in the City of Varanasi employing Source Apportionment Study and Developing Clean Air Action Plan”, IIT Kanpur, March 2024, Available at: https://prana.cpcb.gov.in/ncapDashboard/downloadEmissionFiles/Varanasi.pdf

[10] The Grantham Institute, “9 things you can do about climate change”, Imperial, available at: https://www.imperial.ac.uk/stories/climate-action/ Last visited on 13.9.2026

[11] Arjun Kumar, “From the land of Krishna: History nuggets in Vrindavan”, First Post, Dt. 17.8.2025, available at: https://www.firstpost.com/opinion/from-the-land-of-krishna-history-nuggets-in-vrindavan-13925567.html, Last visited on 3.2.2026

[12] Shilpa Raina, “Ancient stones meet modern pollutants: How air pollution is eroding India’s heritage monuments”, Scroll, Dt. 31.12.2025, available at: https://scroll.in/article/1089592/ancient-stones-meet-modern-pollutants-how-air-pollution-is-eroding-indias-heritage-monuments, Last visited on 2.2.2026

[13] Rati Agnihotri, “State control of Hindu temples in India: A Historical Perspective”, Stop Hindu Dwesha, Dt. 27.7.2024, available at: https://stophindudvesha.org/state-control-of-hindu-temples-in-india-a-historical-perspective/, last visited on 3.2.2026

[14] Youzhen Yang, Wei Liu, Qingqing Lin, Jinghua Qi, Meixi Liu, Hui Ma & Yuhao Xia, “Weathering characterization and evaluation of sandstone relics in Helan Pass via the fuzzy-AHP” Heritage Science, 2025, available at: https://www.nature.com/articles/s40494-025-01680-4.pdf, last visited on 4.2.2026

[15] Rachana Shrivastava, “Indian Heritage Monuments Are Crumbling Silently But Visibly, Warn Experts”, Gnanaganga, Dt. 28.5.2025, available at: https://gnanaganga.alliance.edu.in/server/api/core/bitstreams/8652a79d-41a1-4fe1-a64d-1c72e5f19adf/content, last visited on 5.2.2026

Previous Articles of the Series

Article 1: English

Article 1: Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *