
1975 से 1977 तक नीरी (NEERI) का अध्ययन: ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं प्रारंभिक निष्कर्ष
जैसे ही मथुरा रिफाइनरी पर अनेक प्रश्न पर्यावरण एवं ताज महल की सुरक्षा को लेकर प्रश्न उठाए गए वरदराजन समिति वर्ष 1974 में भारत सरकार द्वारा गठित की गई। डॉ. एस. वरदराजन विशेषज्ञ समिति के कहने पर राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (CSIR-NEERI, नागपुर) द्वारा नवंबर 1975 से मार्च 1977 तक बेसलाइन पर्यावरणीय अध्ययन किया गया। जब मथुरा में तेल शोधक कारखाने की स्थापना का निर्णय लिया गया, तब नीरी को यह दायित्व सौंपा गया था कि वह आगरा और उसके आसपास के वायु-क्षेत्र में तत्कालीन परिवेशी वायु गुणवत्ता (Ambient Air Quality) और सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) के मौजूदा स्तर का सटीक वैज्ञानिक मापन करे। नीरी के वैज्ञानिकों ने आगरा शहर मे ताज महल, आगरा किला, सिकंदरा, इतमत-उल-दौलाह एवं नगर महापालिका के आसपास वैज्ञानिक निगरानी केंद्र स्थापित करके सल्फर डाइऑक्साइड, सस्पेंडेड पार्टिकुलेट मैटर (SPM) और सल्फेट कणों की मौजूदगी की गहराई से जांच की।[1]
नीरी के इस ऐतिहासिक अध्ययन ने उजागर किया कि मथुरा रिफाइनरी के चालू होने से पहले ही आगरा शहर गंभीर रूप से औद्योगिक और जीवाश्म ईंधन जनित वायु प्रदूषण की चपेट में था। निरी ने नवंबर 1975 से लेकर मार्च 1977 तक जो अध्ययन किया उसके अनुसार आगरा में सक्रिय लगभग 250 लोहे के ढलाईघर (Foundries), दो पुराने कोयला आधारित ताप विद्युत गृह, रेलवे मार्शलिंग यार्ड में चलने वाले कोयले के भाप इंजन और स्थानीय स्तर पर ईंट-भट्ठों का संचालन मिलकर भारी मात्रा में सल्फर डाइऑक्साइड और कालिख उगल रहे थे।[2] नीरी ने स्पष्ट तकनीकी चेतावनी दी कि आगरा का स्थानीय वायुमंडल पहले से ही प्रदूषण से संतृप्त है, और सर्दियों के मौसम में जब तापमान व्युत्क्रमण (Temperature Inversion) की स्थिति बनती है, तो यह संक्षारक गैस निचली सतह पर संगमरमर के संपर्क में आकर रासायनिक क्रिया तेज कर देती है।[3] नीरी के इस अध्ययन ने वरदराजन समिति को यह ठोस निष्कर्ष निकालने में मदद की कि यदि रिफाइनरी को बिना कड़े उत्सर्जन नियंत्रणों के चलाया गया, तो आगरा का यह पहले से प्रदूषित वातावरण ताजमहल के श्वेत संगमरमर के लिए अत्यंत विनाशकारी सिद्ध होगा। मतलब सर्दियों के दिनों का वायु प्रदूषण तापमान व्युत्क्रमण के कारण बढ़ता हैं।
दूसरी बात इस रिपोर्ट मे ये भी बताई गई थी की बारिश के दिनों मे सल्फर डाइआक्साइड और अन्य प्रदूषणकारी तत्त्वों मे कमी आ जाती हैं।[4] उस समय कदाचित यह बात किसी ने गौर न की होगी, पर वायुमंडल मे भाफ के रूप मे जो पाणी हैं वो हवा मे घुले सभी तत्त्वों के साथ रासायनिक अभिक्रिया कर सकता हैं और अन्य रसायन बना सकता हैं। बादलों के रूप मे जो पाणी ऊपर आकाश को ढकता हैं, वो जब सल्फर डाइआक्साइड से अभिक्रिया करता हैं तो सल्फ़्यूरिक ऐसिड बनाता हैं और फिर यही तेजाब, भलेही एकदम कम मात्रा मे सही, मिला हुआ पाणी बारिश के रूप मे जब गिरता हैं तब ऐसिड रेन होती हैं। ऐसिड रेन के अपने दुष्परिणाम हैं। जैसे अगर इस बारिश मे कोई भीगता हैं, पेड़, पौधे, पशु, पक्षी एवं मनुष्य, तब उनकी त्वचा ऐसिड रेन के कारण रोग उत्पन्न हो सकते हैं। जब यह पाणी जमीन पर गिरता हैं तब वातावरण मे घुले अन्य प्रदूषक तत्त्वों के साथ गिरता हैं जो जमीन के प्रदूषण का कारण बनते हैं। फिर यही पाणी तालाबों मे जमा होता हैं, नदियों मे बहता हैं।[5] इसका अर्थ यह हैं की सालभर मे बारह महीनों मे जो प्रदूषण इंसान अपनी सभी क्रियाओं से निर्माण करते हैं वो कही जाता नहीं, बस वो गर्मियों मे पृथ्वी की सतह से थोड़ा दूर जाता हैं, ठंडी मे थोड़ा नीचे आता हैं, बारिश मे पाणी मे घुलकर पूरी तरह फिर से जमीन पर आ जाता हैं। तो पूरी कहानी का बोध यही हैं की सरकार बड़े पैमाने पर प्रदूषण मुक्त भारत के लिए प्रयत्न करे और एक नागरिक होने के नाते हम हमारी आदते बदलकर कम से कम प्रदूषण करने का प्रयास करे। यकीन मानिए प्रदूषण कम हुआ तो इसके कई फायदे होंगे।
वर्ष 2018 तक वायु गुणवत्ता और प्रदूषण के स्वरूप में आए बड़े बदलाव
वर्ष 1977 में नीरी के अध्ययन और 1996 में उच्चतम न्यायालय द्वारा ताज ट्रैपेज़ियम ज़ोन (TTZ) मामले में दिए गए ऐतिहासिक निर्णय[6] के बाद वर्ष 2018 तक प्रदूषण के परिदृश्य में एक व्यापक संरचनात्मक बदलाव देखने को मिला। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में आगरा के कोयला बिजली घरों को बंद कर दिया गया, रेलवे के भाप इंजन पूरी तरह हटा दिए गए और 292 चिन्हित उद्योगों को प्राकृतिक गैस (PNG) पर स्थानांतरित करने का प्रयास किया गया। इन कड़े कदमों के परिणामस्वरूप परिवेशी वायु में सल्फर डाइऑक्साइड के स्तर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, जिससे औद्योगिक धुएं से होने वाले प्रत्यक्ष अम्ल वर्षा के खतरे पर काफी हद तक अंकुश लगा। पर अभीभी हमे प्रदूषण का सामना हर रोज करना पड़ता हैं। बड़े पैमाने पर होने वाले प्रदूषण के नियंत्रण के लिए सरकार काम कर रही हैं ऐसा समझ मे आ रहा है। पर क्या नागरिक होने के नाते आप प्रदूषण कम करने के लिए कुछ करते हैं? प्लास्टिक का उपयोग न के बराबर करना शुरू करिए, यकीन मानिए आपका बहोत पैसा बचेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित होगा। नाली या नदी या तालाब मे कोई भी प्लास्टिक की चीज न फेके, जल प्रदूषण रोकने के लिए आप इतना तो कर ही सकते हैं।[7]
किंतु इस औद्योगिक नियंत्रण के बावजूद वर्ष 2018 तक इस झोन मे स्थित प्राचीन हिन्दू मंदिरों और ताज महल के संरक्षण की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका, बल्कि प्रदूषण का स्वरूप पूरी तरह बदल गया। नीरी की 2013 की व्यापक पर्यावरण प्रबंधन योजना (CEMP)[8], वर्ष 2015 की 262वीं संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट[9] और वर्ष 2018 के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के विजन डॉक्यूमेंट[10] के अनुसार प्राचीन मंदिरों के क्षरण का कारण केवल कारखानों की चिमनियां नहीं थीं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर बेलगाम डीजल वाहनों का आवागमन, आगरा शहर का अनियोजित विस्तार, खुले में ठोस अपशिष्ट और प्लास्टिक जलाना, तथा निर्माण कार्यों से उठने वाले सूक्ष्म धूलकण PM10 और PM2.5 नए मुख्य खतरे बनकर उभरे हैं।[11] इसीलिए मैंने पिछले लेख मे भी कहा था की आपको वैयक्तिक स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग कंजूसी के साथ करना शुरू करना चाहिए। जहा हो सके वहा निजी वाहन की जगह सार्वजनिक यातायात के साधनों का उपयोग करें।
इसके साथ ही, वर्ष 2018 तक यमुना नदी बहुत प्रदूषित होने से उत्पन्न संकट विकराल हो चुका था। नदी में न्यूनतम पर्यावरणीय प्रवाह (e-flow) शून्य होने से सूखी तलहटी की रेत हवा में उड़कर ताज महल के संगमरमर को खुरचने लगी, और स्थिर गंदे पानी में कीरोनोमस कैलीग्राफस (Chironomus calligraphus) जैसे कीटों का अत्यधिक प्रजनन होने लगा, जिनके हरे-काले मल-मूत्र ने ताजमहल की बारीक पच्चीकारी को विद्रूप करना शुरू कर दिया।[12] संक्षेप में, 2018 तक समस्या औद्योगिक सल्फर से स्थानांतरित होकर नगरीय कणिकीय धूल, वाहन जनित नाइट्रोजन ऑक्साइड और जैविक मैलापन के रूप में परिवर्तित हो गई। यमुना नदी का प्रदूषण पिछले दशक से चर्चा मे हैं। जितना कारखानों का गंदा पाणी, घरों से निकलने वाला गंदा पाणी, और स्वयं से जो भी कचरा हम नालों – नदियों मे फेक रहे हैं उससे जलप्रदूषण विक्राल रूप ले रहा हैं और इससे कई तरह के किट-किटाणु उत्पन्न हो रहे हैं जो ताज महल जैसी धरोहर के साथ मानव जीवन के लिए भी घातक हो सकती हैं। इसीलिए एक उत्तरदायी नागरिक बनिए और कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करिए। घर का जो भी कचरा हैं उसे सही से अलग अलग करके संचित करें और फिर निर्धारित जगह पर ही जाकर फेंके जहा से सरकारी गाड़ी उस कचरे को आगे ले जाए।
वर्ष 2018 के बाद के प्रमुख तकनीकी अध्ययन और आधिकारिक रिपोर्टें
वर्ष 2018 के पश्चात ताज ट्रैपेज़ियम ज़ोन और उत्तर भारत के वायु-क्षेत्र में वायु प्रदूषण के रासायनिक संघटन को लेकर कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और अकादमिक अध्ययन किए गए हैं। वर्ष 2014 में आईआईटी कानपुर, विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय और जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संयुक्त अंतरराष्ट्रीय शोध दल ने ताजमहल की सतह पर जमने वाले सूक्ष्म कणों का उन्नत रासायनिक विश्लेषण किया गया था। इस शोध रिपोर्ट में यह पता लगा कि संगमरमर की सतह के भूरे और पीले पड़ने के लिए मुख्य रूप से ब्लैक कार्बन (Black Carbon) और ब्राउन या ऑर्गेनिक कार्बन (Brown Carbon) उत्तरदायी हैं। अध्ययन से स्पष्ट हुआ है कि आगरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि अवशेषों (पराली) का दहन, खुले में बायोमास और नगरपालिका कचरे का जलना वातावरण में अत्यधिक प्रकाश-अवशोषक कार्बनिक एरोसोल छोड़ता है, जो सीधे ताज महल समेत अनेक मंदिरों की सतह पर चिपककर उसे स्थायी रूप से मटमैला बना रहे हैं।[13]
इसके अतिरिक्त, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत आगरा शहर के लिए तैयार की गई निरंतर कार्ययोजना रिपोर्टों ने यह रेखांकित किया है कि शहर में PM2.5 और PM10 का स्तर राष्ट्रीय मानकों से लगातार ऊपर बना हुआ है।[14] हालिया अध्ययनों में यह भी सामने आया है कि क्षेत्रीय वायुमंडलीय संवहन (Regional Atmospheric Transport) के कारण केवल टीटीजेड के भीतर की गतिविधियां ही नहीं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर और थार मरुस्थल की ओर से आने वाली धूल भरी आंधियां भी ऐतिहासिक धरोहर एवं प्राचीन मंदिरों की सूक्ष्म-जलवायु को प्रभावित कर रही हैं। इन रिपोर्टों ने यह निष्कर्ष दिया है कि अब केवल स्थानीय कारखानों पर प्रशासनिक प्रतिबंध लगाने का पुराना तरीका पर्याप्त नहीं है, बल्कि जब तक पूरे गंगा के मैदानी क्षेत्र (Indo-Gangetic Plain) के वायु-क्षेत्र का एकीकृत प्रबंधन और यमुना का पुनरुद्धार नहीं किया जाएगा, तब तक धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को इस आधुनिक प्रदूषण से पूरी तरह सुरक्षित नहीं रखा जा सकता।[15] इसके लिए प्रशासन अपने स्तर पर योजनाए बना तो रही हैं, पर जिस तरह की स्थिति हैं उससे यही लगता हैं की सारा काम कछुए से भी धीमी गती से चल रहा हैं।
पर्यावरण मे हम सभी रहते हैं, और हमे मिलकर प्रयास करने पड़ेंगे। इसके लिए कई उपाय आपको बताए जाते हैं। पर हर उपाय को हम या तो सरकार की जिम्मेदारी हैं, सिविक सेन्स का ज्ञान, पहले स्वयं के अधिकार के नाम पर अनदेखा कर रहे हैं। स्वयं की आदतें बदलने से अगर फायदा होता हैं तो क्यू नहीं बदलना? कार्बन का आजकी परिस्थिति मे जो योगदान प्रदूषण को प्रबल करने मे हैं उसके लिए अपने परिसर मे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जा सकते हैं। सिंगापूर जैसे शहर मे हर इमारत पर ग्लास पैनल के साथ साथ कई पौधे लगाए जाते हैं। यह धरती सहजीवन के नियम से चलती हैं।[16] विकास और सफाई के नाम पर हम लोगों ने कदाचित सहजीवन को त्याग कर प्रदूषण मे जीवन जीना चुन लिया हैं, इसीलिए आज हमे स्वच्छ हवा, निर्मल जल, कुछ भी नहीं मिल रहा। अगर उचित वातावरण आपका अधिकार हैं तो उसे बनाए रखने का उत्तरदायित्व भी आपका हैं। आप आपका पर्यावरण संवर्धन का कर्तव्य निभाइए, आपको अपने आप शुद्ध वातावरण मिलने लगेगा। अधिकार और उत्तरदायित्व एकसाथ चलते हैं पक्के साथी की तरह।
[1] “Expert Committee Report on Environmental Impact of Mathura Refinery, Chapter 3.1”, Government of India, December 1977, Available at: http://www.ttzagra.com/docs/StudyReport/VARADHARAJAN%20COMMITTEE.pdf
[4] ibid [1] Annexure V-19 Point no. 4
[5] Gene E. Likens Thomas J. Butler, “acid rain”, Britannica, Dt. 19.3.2019 available at: https://www.britannica.com/science/acid-rain/History, last visited on 5.2.2026
[6] M. C. Mehta (Taj Trapezium Matter) Vs Union of India and Others, [(1997) 2 SCC 353] Dt. 30.12.1996, available at: http://www.ttzagra.com/docs/SupreemCourtOrders/Order%2030-12-1996.pdf
[7] Dr. Sanjivani Sharma, Facebook video, Dt. 18.8.2026 available at: https://www.facebook.com/share/r/1HYsNT3ECm/, Last visited on 1.9.2026
[8] “Comprehensive Environmental Management Plan (CEMP) For Taj Trapezium Zone (TTZ) Area”, CSIR-National Environmental Engineering Research Institute (NEERI), Nehru Marg, Nagpur – 440 020, December, 2013, available at: http://www.ttzagra.com/docs/StudyReport/Neeri_Report_Agra.pdf
[9] “Two Hundred and Sixtysecond Report on ‘Effects of Pollution on Taj’”, Department-related Parliamentary Standing Committee on Science & Technology, Environment & Forests, Dt. 13.7.2015 available at: http://www.ttzagra.com/docs/262%20P.S.C.%20Report.pdf
[10] “Taj Trapezium Zone Preparation of Vision Document First Draft Volume I” School of Planning and Architecture, July 2018 available at: http://www.ttzagra.com/docs/draftvision/Volume_I_TTZ_Vision_Document_Draft_22_July_2018_Ver2.pdf; “Taj Trapezium Zone Preparation of Vision Document First Draft Volume II” School of Planning and Architecture, July 2018 available at: http://www.ttzagra.com/docs/draftvision/Final_Volume_II_TTZ_Annexure_Vision_Document_Draft_23_July_2018_Ver1__1_.pdf
[11] Kaur R and Pandey P, “Air Pollution, Climate Change, and Human Health in Indian Cities: A Brief Review.” Frontiers, Vol III 2021, Dt. 13.8.2021 available at: https://www.frontiersin.org/journals/sustainable-cities/articles/10.3389/frsc.2021.705131/full, last visited on 5.2.2026
[12] Amir Qureshi “Insect poop is turning parts of Taj Mahal green, again. Environmentalists say root cause is ‘dying Yamuna’”, The Print, Dt. 20.4.2023, available at: https://theprint.in/environment/insect-poop-is-turning-parts-of-taj-mahal-green-again-environmentalists-say-root-cause-is-dying-yamuna/1529745/, last visited on 5.2.2026
[13] M. H. Bergin, S. N. Tripathi, J. Jai Devi, T. Gupta, M. Mckenzie, K. S. Rana, M. M. Shafer, Ana M. Villalobos, J. J. Schauer; The Discoloration of the Taj Mahal due to Particulate Carbon and Dust Deposition. Environ. Sci. Technol. 20 January 2015; 49 (2): 808–812. https://doi.org/10.1021/es504005q
[14] Mukesh Sharma, “Air Quality Assessment, Trend Analysis, Emission Inventory and Source Apportionment Study in the City of Agra”, IIT Kanpur, December 2021, available at: https://prana.cpcb.gov.in/ncapDashboard/downloadEmissionFiles/Agra.pdf
[15] Meenakshi Chaudhary, Tony R. Walker, “River Ganga pollution: Causes and failed management plans” Environment International, Volume 126, 2019, Pages 202-206, SSN 0160-4120, available at: https://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S0160412018331416, last visited on 5.2.2026
[16] Abhi and Niyu, “Why India must learn from Singapore” YouTube, Dt. 10.9.2026, available at: https://www.youtube.com/watch?v=xdjvlfTkCAM, last visited on 11.9.2026
Previous Articles
1. भारत में धरोहर संरक्षण और पर्यावरण विधि: कागजी आदेशों से धरातलीय हकीकत तक का सफर
2. मथुरा रिफाइनरी, ताजमहल और प्राचीन मंदिर: वरदराजन रिपोर्ट से आज तक प्रदूषण का सच और ब्रज की विरासत
