
वरदराजन समिति रिपोर्ट के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण के विशिष्ट उपाय
दिसंबर 1977 मे सरकार के समक्ष प्रस्तुत डॉ. एस. वरदराजन विशेषज्ञ समिति रिपोर्ट के अध्याय 3.4 का पूरा ध्यान उन व्यावहारिक और तकनीकी उपायों पर केंद्रित था, जिन्हें अपनाकर प्रस्तावित मथुरा रिफाइनरी और आगरा क्षेत्र के तत्कालीन वायु प्रदूषण को कम किया जा सके। समिति ने उस समय उपलब्ध इंजीनियरिंग समाधानों और मौसम विज्ञान के आंकड़ों को आधार बनाकर अनेक महत्वपूर्ण बिंदु निर्धारित किए थे। उसके अनुसार रिफाइनरी मे भी बदलाव किए गए और अन्य प्रदूषण के लिए कारण बनने वाले उद्योगों मे भी बदलाव किए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार ये बदलाव उन्ही उद्योगों मे 1980 के दशक तक किए गए जो सरकार के आधीन थे, जैसे उस क्षेत्र मे चल रहे पावर प्लांट और रेल्वे यार्ड के इंजन, इत्यादि।[1]
मथुरा रिफाइनरी संयंत्र के आंतरिक तकनीकी उपाय
समिति ने स्पष्ट किया कि रिफाइनरी से निकलने वाले धुएं में सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा को नियंत्रित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए रिफाइनरी में अत्याधुनिक सल्फर रिकवरी यूनिट्स (SRU) की स्थापना को अनिवार्य बताया गया, ताकि कच्चे तेल के प्रसंस्करण के दौरान निकलने वाले अधिकांश सल्फर को वातावरण में छोड़े जाने से पहले ही अलग कर लिया जाए। इसके अतिरिक्त, रिफाइनरी के भीतर ऊर्जा और भाप उत्पादन के लिए उच्च-सल्फर युक्त भारी ईंधनों या कोयले के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा केवल कम-सल्फर वाले भारी ईंधन या स्वच्छ ईंधन का प्रयोग करने की तकनीकी शर्त रखी गई। पहले ये रिफाइनरी हर साल 60 लाख टन क्रूड ऑइल को रीफाईन करने हेतु बनाई जाने वाली थी, पर उसके बाद इसका पूरा ढांचा बदल दिया गया। यह पूरा क्रूड ऑइल मिडल ईस्ट से सीधा इसी रिफाइनरी मे लाया जाने वाला था और इसमे 2% सल्फर की मात्रा उस समय थी। वरदराजन रिपोर्ट के बाद रिफाइनरी मे 30 लाख टन आयात किया हुआ 2% सल्फर वाला क्रूड ऑइल और 30 लाख टन 0.05% सल्फर की मात्रा वाले बॉम्बे हाई क्रूड ऑइल रीफाईन करने हेतु बदलाव किए गए। अगर कम मात्रा वाले बॉम्बे हाई क्रूड ऑइल की आपूर्ति नहीं हुई तो गुजरात और बरौनी रिफाइनरी से कम सल्फर वाले ऑइल को और रीफाईन करने हेतु मथुरा रिफाइनरी मे देने का प्रस्ताव भी इस रिपोर्ट मे था।
चिमनी की ऊंचाई और फैलाव गतिशीलता (Stack Height Dynamics)
रिपोर्ट में वायुमंडलीय फैलाव को ध्यान में रखते हुए निकास चिमनियों की ऊंचाई का वैज्ञानिक निर्धारण करने पर बल दिया गया। समिति का तर्क था कि पर्याप्त ऊंची चिमनियां लगाने से उत्सर्जित वायु प्रदूषक स्थानीय स्तर पर निचली सतह पर नहीं गिरेंगे, बल्कि वायुमंडल की ऊपरी परतों में प्रवेश करेंगे, जहां तेज हवाओं के कारण उनका घनत्व अत्यधिक कम हो जाएगा और वे लंबी दूरी तक बिना नुकसान पहुंचाए फैल जाएंगे। खैर मैंने पिछले लेख मे कहा था की प्रदूषण के कन वायुमंडल मे तापमान के कारण अपनी जगह बदलते रहते हैं। जैसे गर्मी के दिनों मे अधिक तापमान के कारण ऊपरी सतह पर चले जाते हैं और सर्दियों मे तापमान व्युत्क्रमण के कारण धरती के करीब वाली निचली सतह पर आ जाते हैं। उससे भी भयंकर बात तब होती हैं जब ये प्रदूषक बादलों मे स्थित पाणी के साथ घुल जाते हैं, रासायनिक अभिक्रियाएं करते हैं और फिर से जमीन पर बारिश के साथ आकर जमीन और पाणी दोनों के प्रदूषण का कारण बनते हैं।[2] इसीलिए केवल चिमनियां उची करने से कुछ नहीं होगा। जबतक हर कारखाने या रिफाइनरी जैसे बड़े प्लांट से निकलने वाले हर तरह के निष्कासन पर पूरी प्रोसेसिंग नहीं करते तबतक प्रदूषण का उपाय निश्चित तौर पर नहीं हो सकता। इसके लिए वैज्ञानिक और अभियंता मिलकर किफायती उपकरण बनाकर योगदान दे सकते हैं और जीतने उपकरण देश के युवा वैज्ञानिक और अभियंता बनाएंगे उतना अच्छा होगा। आयात किए हुए उपकरणों का एक आर्थिक बोझ पूरे देश को उठाना पड़ता हैं।
आगरा के स्थानीय प्रदूषण स्रोतों का शमन
समिति ने केवल रिफाइनरी को ही नहीं, बल्कि आगरा शहर के भीतर मौजूद प्रदूषणकारी स्रोतों को तत्काल नियंत्रित करने की रूपरेखा दी। इसके तहत आगरा में कार्यरत दो पुराने कोयला आधारित ताप विद्युत गृहों को बंद करने, रेलवे के यार्डों में भाप के कोयला इंजनों के स्थान पर डीजल या इलेक्ट्रिक इंजनों का प्रयोग करने, और शहर के भीतर स्थित लगभग 250 लोहे के ढलाईघरों (फाउंड्रीज) को शहर के उत्तर-पश्चिम दिशा से हटाकर अन्यत्र व्यवस्थित करने का प्रस्ताव रखा गया था। सरकारी नियंत्रण मे जो विद्युत गृह और रेलवे यार्ड थे उनमे तो उचित बदलाव किए गए थे। पर 250 से अधिक कारखानों को तबतक हटाया नहीं गया जबतक एम. सी. मेहता की बहुचर्चित ताज ट्रपीज़ीअम केस का निर्णय सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दिया था।[3] यह इस देश की बहुत बड़ी समस्या है की प्रशासन अनेकों बार उचित उपाय तत्काल नहीं करता।
ताज महल का उदाहरण देते हुए इस देश मे प्रदूषण कम करने के लिए और पर्यावरण की रक्षा के लिए कैसी ढिलाई पूरे देश मे की जा रही हैं उसके बारे मे ही ये लेखमाला लिखी जा रही हैं। प्रशासन की ढिलाई के कारण सभी को भुगतना पड़ेगा। इसके लिए अपने स्तर पर कुछ उपाय आप करना शुरू करें और अपने परिसर को स्वच्छ रखे। घर के आसपास की खाली जगह पर पेड़ लगाए और उनकी देखभाल करें, हर तरह के ईंधन का एवं बिजली का कंजूसी से उपयोग करें, प्लास्टिक की चीजे अबतक जो खरीदी वो खरीदी इसके बाद कम से कम खरीदे और कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करें, कचरा कहीपर भी फेंकने के बजाय सही से अलग अलग कर उसका निष्कासन करें। अगर कोई रीसाइक्लिंग जैसे उद्योग मे हैं तो वो अपने शहर के हर घर से सीधे तौर पर रीसाइकल करने वाली चीजे कालेक्ट करनेवाला नेटवर्क स्वयं बनाए। रद्दी भंगार खरीदने वालों का नेटवर्क पहले से ही हैं, अगर उनके साथ हाथ मिलाकर काम किया तो हर तरह का कचरा रीसाइकल किया जा सकता हैं।
प्राकृतिक वायु शोधक के रूप में हरित पट्टी (Green Belt)
अध्याय 3.4 में यह सिफारिश की गई कि मथुरा रिफाइनरी और आगरा शहर मे स्थित ताजमहल समेत अनेक स्मारकों के आसपास सघन वृक्षारोपण किया जाए। यह हरित पट्टी केवल सौंदर्य के लिए नहीं, बल्कि धूलकणों और गैसीय प्रदूषकों को अपने पत्तों पर अवशोषित करने वाले एक प्राकृतिक बायो-फिल्टर के रूप में कार्य करने हेतु प्रस्तावित की गई थी।[4] यह उपाय हम सभी अपने परिसर मे कर सकते हैं। वृक्षारोपण तो हर कोई करता हैं पर केवल पेड़ लगाकर फोटो सोशल मीडिया पर डालने से कोई फायदा नहीं होता। बड़े वृक्ष जैसे नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, इत्यादि को कम से कम एक या दो साल तक नियमित देखभाल की जरूरत होती हैं। कई अन्य तरह के भी पेड़ पौधे हैं जो आप आपके घरों की बालकनियों मे लगा सकते हैं, पर उन्हे हमेशा देखभाल की आवश्यकता होती हैं। अगर आप सरल भाषा मे ऐसे पेड़ पौधों के बारे मे विस्तार से जानना चाहते हैं तो मुझे कमेन्ट करके बताइए मैं हिन्दी, मराठी, राजस्थानी, अंग्रेजी, छतीसगढ़ी, कोंकणी, अवधी एवं भोजपुरी भाषाओं मे आपके लिए विशेष तौर पर एक आर्टिकल सीरीज विविध पेड़ पौधों के फायदे, उन्हे कैसे लगाना, उनकी देखभाल, इत्यादि जानकारी देनेवाली लिख सकती हु। पर उसके लिए आपको कमेन्ट मे भाषा का नाम और पेड़ों के नाम लिखने पड़ेंगे। अगर इस आर्टिकल पर 100 कमेन्ट आए तो मैं आपके लिए वो आर्टिकल सीरीज लिखना शुरू करूंगी।
सतत निगरानी और प्रारंभिक चेतावनी तंत्र
समिति ने वातावरण में सल्फर डाइऑक्साइड और धूलकणों की मात्रा को मापने के लिए आगरा, मथुरा और ताजमहल के पास स्थायी वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया था। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि यदि प्रदूषकों का स्तर सुरक्षित सीमा से ऊपर जाए, तो औद्योगिक गतिविधियों को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। आज ऐसे वायु गुणवत्ता निगरानी के उपकरण देश के सभी शहरों मे लग चुके हैं। ये उपकरण औद्योगिक क्षेत्र के साथ साथ निवासी क्षेत्र मे भी लगाए गए हैं। कई बार एक ही शहर मे दो अलग अलग क्षेत्रों मे लगाए गए उपकरणों मे एक जैसे ही आकडे आते हैं। औद्योगिक क्षेत्र मे उद्योगों का प्रदूषण है लेकिन हर कारखाने और बड़े प्लांट के आसपास वृक्षारोपण करना अनिवार्य किया गया हैं[5] और सफाई का भी सभी लोग मिलकर ध्यान रखते हैं।
पर निवासी क्षेत्र मे प्रदूषण का स्तर उतना ही आता हैं जितना उद्योगिक क्षेत्र मे, इसका क्या कारण हो सकता हैं? कारण हैं हमारी बिगड़ी हुई आदतें। अब आप कहेंगे की हमे सिविक सेंस का ज्ञान न दीजिए, पर आप ही सोचिए आप आपके घर को तो साफ कर लेते हैं, पर सारी गंदगी आप घर के बाहर फेक देते हैं, वो भी ऐसी जगह जहा से सरकारी कर्मचारी स्वयं से कचरा नहीं उठाते। दूसरा आपको आपका स्टैटस बताने के लिए आपका निजी वाहन ही हर जगह ले जाना हैं। पेट्रोल डीजल का अतिरिक्त खर्चा आप इस दिखावे मे खर्च कर देते हैं। दोनों तरफ से आप आपका नुकसान कर लेते हैं। ट्रेंड के नाम पर कई ऐसी चीजे भी आप खरीदते हैं जो आपके काम की भी नहीं रहती और फिर जब वो चीज घर मे जगह खाने लगती हैं आप उसे भी फेंक देते हैं। आप आपके स्तर पर काम की चीजे तो भी कम से कम किसी जरुरतमन्द को दे सकते हैं। पुराने कपड़े, खिलौने, किताबे, फेंकने की बजाय किसी गरीब तक कैसे पोहोचे इसका रास्ता आप आपके शहर मे स्वयं ढूंढ सकते हैं। हर शहर मे ऐसी कोई न कोई संस्था काम करती ही हैं।[6]
[1] “Expert Committee Report on Environmental Impact of Mathura Refinery”, Government of India, December 1977, Available at: http://www.ttzagra.com/docs/StudyReport/VARADHARAJAN%20COMMITTEE.pdf
[2] “Where does Pollution Go?”, Clean Air Hamilton, available at: https://cleanairhamilton.ca/factsheets/where-does-pollution-go/, Last visited on 15.9.2026
[3] M. C. Mehta (Taj Trapezium Matter) Vs Union of India and Others, [(1997) 2 SCC 353] Dt. 30.12.1996, available at: http://www.ttzagra.com/docs/SupreemCourtOrders/Order%2030-12-1996.pdf
[4] “Expert Committee Report on Environmental Impact of Mathura Refinery”, Government of India, December 1977, Available at: http://www.ttzagra.com/docs/StudyReport/VARADHARAJAN%20COMMITTEE.pdf
[5] “Guidelines For Development Of Greenbelts”, Central Pollution Control Board, March 2000, available at: https://dste.py.gov.in/ppcc/pdf/Guidelines/Greenbelts.pdf
[6] Bharat Sevashram Sangha, https://www.bharatsevashramsangha.org/activities/; Sampurnam, https://www.sampurnam.org/our-activities/; Hindu Initiatives https://hinduinitiatives.com/,
