वरदराजन रिपोर्ट से राष्ट्रीय परिदृश्य तक: वायु प्रदूषण नियंत्रण की आधुनिक कार्ययोजना

वर्ष 2026 में देशभर में अपनाए जा रहे आधुनिक प्रदूषण नियंत्रण उपाय

वरदराजन समिति द्वारा 1977 में सुझाए गए उपाय मुख्य रूप से एक एकल औद्योगिक इकाई (रिफाइनरी) और कोयले से निकलने वाले सल्फर तक सीमित थे। वर्तमान परिदृश्य में देश के सामने प्रदूषण की प्रकृति अत्यधिक बहुआयामी और जटिल हो चुकी है। इसके कई कारणों पर मैंने पहले भी चर्चा की हैं और आगे भी चर्चा होती रहेगी। ये लेखमाला जन जागरण हेतु हैं तो वैयक्तिक स्तर पर क्या उपाय किए जा सकते हैं इसपर ज्यादा चर्चा बार बार इन लेखों मे आप पढ़ेंगे। सरकार अबतक क्या कर रही हैं इस पर भी एक नजर डालना जरूरी हैं। वर्ष 2026 में भारत सरकार, राज्य सरकारों और वैज्ञानिक संस्थानों द्वारा पूरे देश में प्रदूषण नियंत्रण के लिए जो व्यापक और उन्नत उपाय क्रियान्वित किए जा रहे हैं। उनमे से कुछ उपाय यहा दिए हैं।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) और एयरशेड प्रबंधन

देशभर के 130 से अधिक गैर-प्राप्ति वाले शहरों (Non-attainment Cities) में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत वायु गुणवत्ता सुधार के लक्ष्य तय किए गए हैं।[1] वर्ष 2026 में प्रशासनिक सीमाओं से परे हटकर पूरे भौगोलिक वायु-क्षेत्र (Airshed) को एक इकाई मानकर नीतियां लागू की जा रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की तरह अन्य औद्योगिक और संवेदनशील क्षेत्रों में भी अंतर-राज्यीय समन्वय बनाकर पराली दहन, औद्योगिक उत्सर्जन और ईंट-भट्ठों पर एक समान नियंत्रण लागू किया जा रहा है।[2] पूरे देश को एक एकाई मानकर केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर एकसाथ अगर विविध उपाय पूरे समन्वय के साथ लागू करें तो और भी बेहतर होगा क्यू की एक राज्य मे जो भी प्रदूषण का कारण होता हैं वो पाणी और हवा के माध्यम से पड़ोस के राज्यों मे फैलने लगता हैं।

सरकारें चाहे जो भी पार्टी की हो, पर उन सभी को इस मुद्दे पर आपस मे समन्वय बनाए रखना आवश्यक हैं। पर पाच साल के बाद मेरी पार्टी कैसे फिरसे सत्ता मे आएगी, कैसे मैं जीतूँगा, इन सबके लिए मुफ़्त की रेवड़ियाँ बाटने मे हर सरकार व्यस्त हैं।[3] पर्यावरण रक्षा का मुद्दा इसके कारण कोई मायने नहीं रखता। प्रदूषण सबकी समस्या हैं पर हर कोई अपनी विचारधारा, जाती, मजहब से कैसे जुड़ा रहे और सबके लिए घातक इस मुद्दे के नाम पर कोई भी एक न हो पाए, ऐसा हर नेता, हर वक्ता, हर प्रवक्ता कर रहा हैं। प्रदूषण कम करना यह एक धर्मनिरपेक्ष मुद्दा हैं जो किसी भी पार्टी के अजेंडा मे फिट नहीं होता।[4] इसीलिए भारत के लोगों आपस के बैर बाद मे देख लेना पहले अपने शरीर को स्वस्थ और जीवन को सुरक्षित रखने के लिए प्रदूषण को कम करने के जो भी उपाय करने वाला नेता रहेगा उसे चुन कर देना शुरू करिए।

औद्योगिक ईंधन और प्रौद्योगिकी का अनिवार्य रूपांतरण

प्रमुख औद्योगिक क्लस्टरों में पेट-कोक और फर्नेस ऑयल जैसे अत्यधिक प्रदूषणकारी ईंधनों को पूर्णतः प्रतिबंधित कर पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का बुनियादी ढांचा अनिवार्य किया गया है।[5] कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों में सल्फर डाइऑक्साइड को रोकने के लिए फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (FGD) संयंत्रों की स्थापना की जा रही है।[6] ईंट-भट्ठा उद्योग में पुरानी प्रदूषणकारी तकनीकों को हटाकर ज़िग-ज़ैग (Zig-Zag) तकनीक को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है, जिससे सूक्ष्म धूलकणों के उत्सर्जन में भारी कमी आई है।[7]

आज के समय एक दिन मे 19 करोड़ घन मीटर नैचुरल गैस पूरे भारत मे लगता हैं। भारत 50% प्रतिशत गैस आयात करता हैं और बाकी 50% घरेलू उत्पाद हैं जो आंध्र प्रदेश, मुंबई, असम, त्रिपुरा, राजस्थान, गुजरात इन राज्यों से निकाला जा रहा हैं। झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश की कोयला खदानों से भी थोड़ा बहुत मीथेन निकाला जा रहा हैं। आज के समय मे लगभग 56% से 59% उद्योग और पावर सेक्टर आज भी पूरी तरह कोयले पर निर्भर हैं। लगभग 28% से 30% उद्योग और ट्रांसपोर्ट सेक्टर फर्नेस ऑयल, डीजल, और अन्य लिक्विड फ्यूल पर चल रहे हैं।[8] जब देश मे केवल 7% उद्योग नैचुराल गैस पर चल रहे तब, ईरान और अमेरिका के झगड़ों के कारण कई उद्योग बंद करने पड़े थे।[9] देश मे ईंधन अभाव के कारण क्या अराजकता हुई थी इसका हमने हाल ही मे अनुभव ले लिया हैं। इसीलिए इस देश को किसी भी तरह से ईंधन के लिए विदेशों पर निर्भर होना बंद करना पड़ेगा।

हर शहर के डम्पिंग यार्ड मे कचरा आपस मे एकत्रित होने के कारण कई बार आग लग जाती हैं, इसका मुख्य कारण कचरा सड़कर मीथेन गैस बनना हैं ऐसा जांच मे पता चला हैं।[10] इसका मतलब ये हैं की अगर जैव निम्नीकरणीय और गैर-निम्नीकरणीय कचरे को अलग अलग करके, सही वैज्ञानिक तरीकों के साथ कचरे से हम उपयोगी ईंधन बना सकते हैं। इसीलिए सरकार ने गीला कचरा और सूखा कचरा अलग अलग करने का आदेश सभी नागरिकों को दिया हैं।[11] इसके बाद भी कुछ लोग अपनी ही जिद मे हर तरह का कचरा एक करके कही भी फेंक देते हैं। अब ये कही भी वाली जगह भी लोगों के घरों के पास ही होती हैं, जिसके कारण कचरा सड़ने या उसपर कीड़े पड़ने से उन्ही को तकलीफ होती हैं। अगर आप ऐसे लोगों को किसी भी तरह से कुछ बोलने जाओ तो वो पलटकर कहते हैं, “हमे आप ज्ञान न दीजिए।“

ई-मोबिलिटी क्रांति और भारत स्टेज-VI (BS-VI) मानक

वाहन जनित उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए देश में कड़े BS-VI ईंधन और वाहन उत्सर्जन मानक प्रभावी हैं।[12] इसके साथ ही, सार्वजनिक और निजी परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल बसों के स्थान पर इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े उतारे गए हैं, और पुराने वाणिज्यिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए राष्ट्रीय वाहन स्क्रैपेज नीति का क्रियान्वयन किया जा रहा है।[13] राष्ट्रीय वाहन स्क्रैपेज नीति के तहत वाहनों को अगर रास्तों से उठाकर किसी खुली जमीन पर डम्प किया जा रहा हो तो ये भी एक घातक चीज हैं क्यू की वाहनों का ये कचरा पड़े पड़े जंग खाएगा जिसमे कई उपयोगी धातुओं का नुकसान होगा। स्क्रैप किए हुए वाहनों का बड़े पैमाने पर रीसाइक्लिंग जरूरी हैं जिससे उपयोगी धातुओं का फिर से उपयोग किया जा सके। अगर आप इस सरकारी नीति पर पूरी जानकारी चाहते हैं तो नीचे कमेन्ट करिए। 50 कमेन्ट पूरे होने पर इसपर अवश्य पूरा अध्ययन कर एक विशेष लेखमाला लिखूँगी। मैं हर कमेन्ट पढ़ती हु, इसीलिए स्पैम मत करिए।

एथेनॉल ब्लेन्ड वाले पेट्रोल पर काफी चर्चा हो रही हैं। यह एक अच्छा विकल्प हैं। इससे विदेशों पर ईंधन के लिए हम कम निर्भर रहेंगे। पर एथेनॉल के अपने कई असर हैं। जैसे ये नमी खिच लेता हैं तो टँक से लेकर वाहनों तक जिस भी चीज के संपर्क मे आता हैं उस चीज के क्षरण का कारण बनता हैं।[14] क्षरण से ग्रस्त इन सभी उपकरणों एवं वाहनों का एक अलग ढेर कचरे के रूप मे बढ़ने लगेगा जिससे उपयोगी धातुओं और अन्य तत्त्वों को फिर से उपयोग मे लाना न के बराबर संभव हो जाएगा। इसपर ब्लेन्डींग से लेकर अंतिम उपभोक्ता वाहन तक हर स्तर पर उचित तकनीकी समाधान ढूंढकर ही उसका उपयोग करना सही होगा और यह एक ऐसा उपाय साबित होगा जो इस देश को महासत्ता बनने से नहीं रोक पाएगा। वाहन बनाने वाले उद्योग झूठे दावे कर गलत वाहन बेचने पर अपराधी घोषित की जानी चाहिए और उचित जुर्माने के साथ उन्हे दंडित किया जाना चाहिए।[15]

सड़क धूल और निर्माण अपशिष्ट का वैज्ञानिक नियंत्रण

हवा में तैरने वाले सूक्ष्म कणों PM10 और PM2.5 के मुख्य स्रोत यानी सड़क की धूल को नियंत्रित करने के लिए नगर निगमों द्वारा मशीनीकृत वैक्यूम स्वीपिंग और पानी के छिड़काव यह उपाय कुछ जगहों पर कभी कभी होते हुए नजर आते हैं। मशीनीकृत वैक्यूम स्वीपिंग से सड़क की धूल एक जगह से दूसरी जगह हटाई जाती हैं। उसे उठाकर पुनर्चक्रण के लिए कही भेजा नहीं जाता। रास्तों पर का कचरा नियमित उठाने के लिए अगर स्थानीय प्रशासन ने योजना बनाई तो कई रोजगार उत्पन्न होंगे, पर ऐसा होता नहीं। पाणी का छिड़काव करके भी कोई उचित फायदा नहीं होता क्यू की पाणी सुखने के बाद फिर से वही होने लगता हैं। रास्तों पर पड़ा कचरा रास्तों के किनारे जमा होना शुरू होता हैं और फिर वो ढेर न जाने कब मलबे मे बदल जाता हैं पता ही नहीं चलता। इसीलिए रास्तों का कचरा हर रोज उठाकर उचित जगह पुनर्चक्रण के लिए तुरंत भेजने का प्रबंध सरकार करें।

निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियम (C&D Waste Rules) के तहत निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन का उपयोग, हरी जालियों का घेरा और मलबे का वैज्ञानिक पुनर्चक्रण अनिवार्य कर दिया गया है।[16] यह नियम निजी निर्माण कार्यों पर लागू होता हैं। पर जब सरकार कोई निर्माण कार्य करती हैं, खासकर सड़क, फ्लाइओवर और पुल बनाने का काम करती हैं तब सरकारी संस्थाओं मे आपस मे तालमेल नहीं रहता और काम धीमी गती से होते रहता हैं। कई जगहों पर ट्रिपल इंजन की सरकार हैं, लेकिन उन जगहों के सड़क निर्माण के कार्य जो महीनों मे पूरे हो सकते हैं उनके लिए कई कई साल लगा दिए जाते हैं। ऐसे मे न ही उस सड़क पर जमा मलबा उठाया जाता हैं और न ही कचरा उठाया जाता हैं, वहा काम करने वाले, रहने वाले, वहा से गुजरने वाले सभी को धूल के प्रदूषण का सामना करना पड़ता हैं।[17]

सतत परिवेशी वायु निगरानी और उपग्रह आधारित ट्रैकिंग (Real-time Telemetry)

देशभर के सैकड़ों शहरों में कंटीन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम (CAAQMS) स्थापित किए गए हैं, जो चौबीसों घंटे वास्तविक समय में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का डेटा सार्वजनिक करते हैं। इसके अतिरिक्त, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों द्वारा उपग्रह चित्रों के माध्यम से खुले में बायोमास जलाने, पराली दहन और औद्योगिक हॉटस्पॉट्स की रीयल-टाइम निगरानी की जा रही है, जिससे संबंधित प्रवर्तन एजेंसियां तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने में सक्षम हो रही हैं।[18] यह निगरानी होने के बाद उचित बदलाव के लिए सरकार क्या कर रही हैं? स्थानीय प्रशासन कौनसे उपाय अपने स्तर पर कर रहे हैं? लोगों को इससे अवगत कराकर उनके योगदान हेतु क्या उपाय किए जा रहे हैं? यह सभी प्रश्न गहन अध्ययन एवं चर्चा के विषय हैं। मैं अपने स्तर पर जनजागरण हेतु ये लेखमाला लिख रही हु। अगर आप स्वयं कुछ अपने स्तर पर एक नागरिक होने के नाते थोड़ा सा भी प्रयास करते हो आपके प्रयास के बारे मे नीचे कमेन्ट करिए। आपके कमेन्ट से क्या पता अन्य लोग भी प्रभवित होकर वही छोटे से प्रयास अपने स्तर पर करने लगे। मेरी वेबसाईट का कमेन्ट सेक्शन इसी चर्चा के लिए खुला हैं, आइए और चर्चा को शुरू करिए। अगर आपके प्रयास मुझे पता होंगे तो उन्हे एक उपाय की तरह पर्यावरण से जुड़े किसी न किसी अन्य लेख मे मैं अवश्य बताऊँगी वो भी आपके कमेन्ट की लिंक देते हुए।


[1] “Parliament Question:- National Clean Air Programme”, PIB, Dt. 24.7.2025, available at: https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2147751&reg=48&lang=2, Last visited on 6.2.2026

[2] “CAQM reviews Status of Enforcement Actions across key sectors for Abatement of Air Pollution in Delhi-NCR”, PIB, Dt. 13.3.2026, available at: https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2239872&reg=3&lang=2, last visited on 15.4.2026

[3] Gautam Purohit, “Freebies Politics Beginning To Weigh Heavy On India”, The Secretariat, Dt. 5.6.2026, available at: https://thesecretariat.in/article/freebie-politics-beginning-to-weigh-heavy-on-india, last visited on 7.7.2026

[4] Abhi and Niyu, “Delhi Air is KILLING YOU | Who is responsible for Delhi’s AIR POLLUTION?”, YouTube, Dt. 7.11.2023, available at: https://www.youtube.com/watch?v=47uvf1wPvQY, last visited on 6.2.2026; Abhi and Niyu, “Why is Delhi so Polluted?”, YouTube, Dt. 12.11.2025, available at: https://www.youtube.com/watch?v=zv_Qi7Vm_hk, last visited on 6.2.2026

[5] “CAQM focused on shifting of industries to PNG/ cleaner fuels and use of coal stands completely banned in the entire NCR”, PIB, Dt. 19.1.2023, available at: https://www.pib.gov.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1892190&reg=48&lang=2, last visited on 6.2.2026

[6] Savree, “How Flue Gas Desulfurization (FGD) Works”, YouTube, Dt. 4.1.2020, available at: https://www.youtube.com/watch?v=Gz1CRpy9_4s, last visited on 7.2.2026

[7] Manish Chandra Mishra, “Brick kilns embrace zigzag design to cut pollution and boost efficiency”, Mongabay, Dt. 27.8.2024, available on: https://india.mongabay.com/2024/08/brick-kilns-embrace-zigzag-design-to-cut-pollution-and-boost-efficiency/, last visited on 7.2.2026

[8] “Energy Statistics India 2026” Government of India, Ministry of Statistics and Programme Implementation, available at: https://www.mospi.gov.in/uploads/publications_reports/publications_reports1776236408576_e41fac2e-cde2-4002-9055-aa42a4140c25_Energy_Statistics_India_2026_Final.pdf,

[9] Vinod Rai, “The United States-Iran Conflict: Economic Implications on India”, NUS iSAS, Dt. 23.4.2026, available at: https://www.isas.nus.edu.sg/papers/the-united-states-iran-conflict-economic-implications-on-india/, last visited on 25.5.2026

[10] Richa Singh, “Dumpsite fires are turning cities into gas chambers. They have to be prevented, not controlled”, Down To Earth, Dt. 27.4.2023, available at: https://www.downtoearth.org.in/waste/dumpsite-fires-are-turning-cities-into-gas-chambers-they-have-to-be-prevented-not-controlled-89005, last visited on 8.2.2026

[11] Sonia Devi Henam and Dinesh Raj Bandela, “Segregate”, Centre for Science and Environment, 2020, available at: https://sbmurban.org/storage/app/media/pdf/sbm_knowledge_center/segregate.pdf,

[12] “India Bharat Stage VI Emission Standards”, ICCT, available at: https://theicct.org/sites/default/files/publications/India%20BS%20VI%20Policy%20Update%20vF.pdf

[13] “Vehicle Scrapping Policy”, Department for Promotion of Industry and Internal Trade, available at: https://www.nsws.gov.in/portal/scheme/scrappagepolicy, last visited on 2.9.2026

[14] Think With Dinesh, “Nitin Gadkari’s E100 Fuel Plan Explained | Benefit Ya Biggest Risk? By Tehseen Poonawala”, YouTube, Dt. 17.6.2026, available at: https://www.youtube.com/watch?v=hrSokr7plZ4&t=2s, last visited on 30.6.2026

[15] “E20 fuel row: Consumer court orders auto giant to replace ‘defective’ car or refund full cost”, Times of India, Dt. 16.7.2026, available at: https://timesofindia.indiatimes.com/city/raipur/e20-fuel-row-consumer-court-orders-carmaker-to-replace-vehicle-pay-compensation/articleshow/132437037.cms, last visited on 16.7.2026

[16] Construction and Demolition Waste Management Rules, 2025, available at: https://cpcb.gov.in/uploads/hwmd/C&D_rules_2025.pdf,

[17] Rohini Gilada, “An Analytical study of Allergic Diseases Due to Dust Arising out of Prolonged Construction Work of Flyover on Amravati road, Nagpur”, Research Work Submitted To Rashtrasant Tukdoji Maharaj Nagpur University, Nagpur In partial Fulfillment of an award of MASTERS OF LAWS, 2023-24, available at: https://archive.org/details/slr-on-allergic-diseases-due-to-dust-of-construction-work, [This is my own study]

[18] “Precise Air Quality Monitoring with OCM-3 Aerosol Optical Depth Product from EOS-6 Satellite”, ISRO, Dt. 4.3.2023 available at: https://www.isro.gov.in/PreciseAirQualityMonitoring.html?form=MG0AV3, last visited on 8.2.2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *