
एक आलोचनात्मक विधिक समीक्षा: जनहित याचिका की विधिक पृष्ठभूमि और एम. सी. मेहता की पहल
भारतीय पर्यावरण न्यायशास्त्र के लिए वर्ष 1984 एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ, जब पर्यावरणविद् अधिवक्ता महेश चंद्र मेहता ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 के अंतर्गत सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। आगरा घूमते समय मेहता जी ने देखा कि दुनिया के सात अजूबों मे से एक, भारत की शान, विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का सफेद संगमरमर औद्योगिक धुएं और जहरीली गैसों के कारण अपनी चमक खो रहा था, उस पर संक्षारक पीलापन चढ़ रहा था और पत्थर पर बारीक गड्ढे उभरने लगे थे। ऐसे कई मंदिर भी हैं जो प्रदूषण की मार झेल रहे हैं पर उनके लिए याचिका करने पर न जाने देश का माहौल देश की मीडिया क्यू खराब करने पर तुली रहती हैं?
अनुच्छेद 32 के तहत दायर इस रिट याचिका (सिविल) संख्या 13381/1984 में याचिकाकर्ता एम. सी. मेहता ने यह मूलभूत प्रश्न उठाया कि क्या राज्य और उसकी प्रशासनिक एजेंसियां देश की सांस्कृतिक धरोहरों को प्रदूषणकारी औद्योगिक गतिविधियों से बचाने के अपने संवैधानिक और वैधानिक कर्तव्यों का पालन कर रही हैं? इस याचिका ने भारत में लोकस स्टैंडाई के पारंपरिक नियमों को पीछे छोड़ते हुए जनहित याचिका को एक ऐसा विधिक माध्यम बना दिया, जिसके तहत कोई भी नागरिक राष्ट्रीय धरोहर और जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सीधे देश की सर्वोच्च अदालत से न्याय की गुहार लगा सकता था। इसीलिए मेहता जी की भारतीय जनहित याचिका का जनक कहा जाता हैं।
प्रारंभिक साक्ष्य एवं वैज्ञानिक रिपोर्टों पर न्यायिक संज्ञान
न्यायालय ने इस मामले को केवल भावनात्मक या ऐतिहासिक आधार पर तय करने के बजाय तत्कालीन उपलब्ध उच्चस्तरीय वैज्ञानिक अध्ययनों और विशेषज्ञ रिपोर्टों पर संज्ञान लिया। इस न्यायिक यात्रा की पृष्ठभूमि में सबसे पहला और मजबूत आधार भारत सरकार द्वारा गठित दिसंबर 1977 वरदराजन विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट बनी। इस रिपोर्ट पर मेरी वेबसाईट www.rinkutai.com पर इसी लेख शृंखला मे चर्चा की गई। जब 1970 के दशक में मथुरा में तेल शोधक कारखाने की स्थापना की बात चल रही थी, तब डॉ. एस. वरदराजन समिति ने यह वैज्ञानिक प्रमाण प्रस्तुत किया था कि कारखाने से निकलने वाली सल्फर डाइऑक्साइड गैस वातावरण में फैलकर आगरा के स्मारकों को गंभीर नुकसान पहुँचा सकती है। जो भी बातें उस रिपोर्ट मे कही गई हैं वो शत प्रतिशत इस देश के हर कोने पर लागू होती हैं, फिर चाहे वो हिमालय की चोटियाँ हो, जीवनदायिनी नदियां हो, प्राचीन और नए हिन्दू देवालय हो, या किसी भी तरह का अन्य निर्माण हो, सभी पर प्रदूषण का असर हो रहा हैं। बस ताज महल दुनियाभर मे बहुचर्चित हैं इसके लिए भारत सरकार उपाय करने की कागजी कारवाही करते रहते हैं। पर मंदिरों और अन्य निर्माणों का और प्राकृतिक स्थलों का कैसे रक्षण होगा?
वरदराजन रिपोर्ट के अलावा, न्यायालय की कार्यवाही के दौरान राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (CSIR-NEERI, नागपुर) द्वारा 1990 और 1993 में प्रस्तुत की गई वायु गुणवत्ता रिपोर्टों तथा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के तकनीकी आंकड़ों ने जमीनी हकीकत को उजागर किया। इन अध्ययनों ने अदालत के समक्ष यह स्पष्ट कर दिया कि आगरा शहर पहले से ही वायु प्रदूषण के अत्यधिक भार से ग्रस्त था, जहां लगभग 250 से अधिक पारंपरिक लोहे के ढलाईघर, रासायनिक कारखाने, ईंट-भट्ठे, रेलवे यार्ड के कोयला इंजन और भारी वाहनों का धुआं मिलकर वातावरण को विषैला बना रहे थे। इतनी सरकारी संस्थाएं हैं जो निरंतर पर्यावरण संरक्षण के लिए बार बार अपना डाटा सरकार को दे रही हैं, फिर भी भारत आज की तारीख मे दुनिया का छठवा सबसे प्रदूषित देश बन चुका हैं। 1977 से वरदराजन समिति जैसे कई रिपोर्ट सरकार को बारबार ईंधन मे बदलाव की बात कह रहे हैं पर सरकारी नीतियाँ कुछ ऐसी हो चुकी हैं की प्रदूषण बढ़ाने मे वे सहायक हो चुकी हैं। जैसे निजी वाहन लोग 2026 मे ज्यादा खरीदने लगे हैं क्यू की जीएसटी कम किया गया हैं और बाकी टैक्स मे भी कमी आई हैं। मैंने अपने इसी लेख मालिका के पुराने लेखों मे यह स्पष्ट किया की कैसे सड़कों पर बढ़ते वाहनों ने प्रदूषण को बढ़ाया हैं।
स्टोन कैंसर की रासायनिक त्रासदी और ताज महल का अस्तित्व
याचिका में जिस संकट को मुख्य रूप से उठाया गया, वह केवल सामान्य मैलापन नहीं बल्कि संगमरमर का रासायनिक विनाश था। ताजमहल का निर्माण राजस्थान के मकराना के शुद्ध सफेद संगमरमर से हुआ है, जो रासायनिक रूप से कैल्शियम कार्बोनेट है। जब मथुरा रिफाइनरी, ढलाईघरों और कोयले से चलने वाले संयंत्रों से निकलने वाली सल्फर डाइऑक्साइड गैस हवा की नमी और ऑक्सीजन के संपर्क में आती है, तो वह सल्फ्यूरिक एसिड यानी गंधक के तेजाब में बदल जाती है।
जब यह अम्लीय वर्षा या नमी संगमरमर की सतह पर बैठती है, तो संगमरमर घुलकर कैल्शियम सल्फेट यानी जिप्सम में बदलने लगता है। जिप्सम पानी में घुलनशील और अत्यधिक नरम होता है, जिससे बारिश के पानी में पत्थर की सदियों पुरानी बारीक नक्काशी घिसकर बहने लगती है। इस रासायनिक विकृति को वैज्ञानिक और अदालती दस्तावेजों में स्टोन कैंसर या पाषाण कुष्ठ नाम दिया गया। इस रासायनिक त्रासदी ने यह स्पष्ट कर दिया कि यदि तुरंत कड़े कानूनी और तकनीकी कदम नहीं उठाए गए, तो भारत की यह अमूल्य स्थापत्य धरोहर हमेशा के लिए नष्ट हो जाएगी। ये बात 1977 मे वरदराजन रिपोर्ट मे भी कही गई थी। उसके बाद 1984 मे दाखिल इस याचिका मे भी कही गई हैं। और आज भी ये किसी न किसी पोर्टल पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
गूगल सर्च करने पर हजारों आर्टिकल और खबरें आपको ताजमहल के पीलेपन के बारे मे जानकारी देनेवाले मिल जाएंगे। पर बात केवल कलम से निकलती हैं, कई लिखने वाले अपने लैपटॉप पर इसके ऊपर लेख लिखते हैं। कमेन्ट करने वाले चर्चा करते हैं और फिर से बात आई गई हो जाती हैं। सरकार ने वरदराजन रिपोर्ट के 11 सुझावों को अगर गंभीरता से लिया होता तो कदाचित मेहताजी को ये जनहित याचिका दाखिल नहीं करनी पड़ती। यह याचिका तो केवल ताजमहल से जुड़ी थी, पर ऐसे न जाने कितने ही धार्मिक, ऐतिहासिक, नैसर्गिक स्थल हैं जो किसी न किसी प्रदूषण की मार झेल रहे हैं पर उनके लिए कोई आवाज नहीं उठा रहा। सिविक सेन्स का ज्ञान मैं भी अपने लेखों मे दे रही हु, पर केवल सब लोगों ने सिविक सेन्स के हिसाब से चलने से कुछ नहीं होगा। कुछ बदलाव तकनीकी होते हैं जीसे बड़े पैमाने पर देश मे केवल सरकार ही लागू कर सकती हैं।
