
मौलिक अधिकार के रूप में जीवन और स्वच्छ पर्यावरण का विस्तार
भारतीय संविधान के भाग तीन में उल्लिखित अनुच्छेद 21 केवल जैविक जीवन जीने की गारंटी नहीं देता, बल्कि मानवीय गरिमा और स्वास्थ्यप्रद वातावरण में जीवन यापन का संरक्षण भी करता है। शुद्ध हवा एवं स्वच्छ पर्यावरण का मौलिक अधिकार अनुच्छेद 21 के तहत सभी को समान रूप से मिला हैं। उच्चतम न्यायालय ने अपने कई निर्णयों के माध्यम से यह स्पष्ट रूप से स्थापित किया है कि प्रदूषण-मुक्त वायु और जल का उपभोग करना प्रत्येक नागरिक का अंतर्निहित मौलिक अधिकार है। ताजमहल प्रकरण में इस विधिक सिद्धांत का विस्तार करते हुए न्यायालय ने यह व्याख्या दी कि ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक महत्व की धरोहरों का संरक्षण भी जीवन के अधिकार से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है। जब पर्यावरण के विषाक्त होने से राष्ट्रीय गौरव और सभ्यतागत पहचान के प्रतीक नष्ट होते हैं, तो वह केवल भौतिक पत्थरों की क्षति नहीं होती, बल्कि नागरिकों की सांस्कृतिक चेतना और भावी पीढ़ियों के गरिमामय जीवन के अधिकार पर भी सीधा आघात होता है। इस प्रकार अनुच्छेद 21 ने धरोहर संरक्षण को एक संवैधानिक सुरक्षा कवच प्रदान किया है।
हिन्दू समाज के धार्मिक स्थल आज एक तरफ सरकारी नियंत्रण के आधीन हैं और दूसरी तरफ अगर उनपर प्रदूषण का कोई बुरा असर पड़ता हो तो उसपर कोई बचाव की योजना सरकार द्वारा नहीं की जाती। या तो मंदिर के भक्त या कोई सेवाभावी संस्था अपने बलबूते पर मंदिरों के परिसरों को स्वच्छ करती हैं। मंदिरों के ट्रस्ट बने हुए हैं। पर जबतक सरकार अनुमती न दे तबतक बड़े पैमाने पर मंदिर मे रखरखाव का काम नहीं किया जाता क्यू की, चढ़ावे की हर एक पाई का हिसाब सरकार को देना अनिवार्य हैं। मंदिर के ट्रस्ट भी केवल मंदिर का रखरखाव कर सकते हैं। मंदिर के आसपास के क्षेत्र मे जो भी प्रदूषण कारी तत्त्व हैं उन्हे स्वयं से दूर नहीं कर सकते। मामूली कचरा हटाने के लिए स्थानीय प्रशासनों को कई बार अर्जी देनी पड़ती हैं तब जाकर कहा सफाई होती हैं। आसपास पड़े कचरे मे पनपते किट, मलबे से उठती धूल और गीले कचरे अपघटन से निर्माण होने वाले विविध रसायन मंदिरों के क्षरण का कारण बनते जाते हैं। क्या अनुच्छेद 21 का संवैधानिक सुरक्षा कवच देश की हिन्दू मंदिरों को भी मिलेगा?
संवैधानिक समरसता: नीति-निर्देशक तत्व और मौलिक कर्तव्यों का समन्वय
संविधान निर्माताओं ने पर्यावरण और धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य के दायित्वों और नागरिकों के कर्तव्यों के मध्य एक संतुलित त्रिकोण की रचना की है। अनुच्छेद 48क के अंतर्गत राज्य को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वह देश के पर्यावरण की रक्षा और उसमें सुधार करने के साथ-साथ वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा का निरंतर प्रयास करे। इसके साथ ही, अनुच्छेद 49 राज्य पर यह वैधानिक बाध्यता अधिरोपित करता है कि वह संसद द्वारा घोषित राष्ट्रीय महत्व के प्रत्येक संस्मारक, कलात्मक वस्तु या ऐतिहासिक स्थान को विरूपण, विनाश और अनुचित निर्यात से सुरक्षित रखे। संवैधानिक संरचना का तीसरा छोर अनुच्छेद 51क के मौलिक कर्तव्यों में समाहित है, जहां उपधारा (च) नागरिकों को हमारी सामासिक संस्कृति की समृद्ध विरासत को समझने और संरक्षित करने का दायित्व सौंपती है, वहीं उपधारा (छ) प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन को प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य घोषित करती है। न्यायालय ने इन तीनों अनुच्छेदों के मध्य परस्पर समरसता स्थापित करते हुए यह प्रतिपादित किया कि राज्य की नीतियां और नागरिकों के आचरण दोनों ही धरोहर पारिस्थितिकी के प्रति पूरी तरह जवाबदेह होने चाहिए।
अनुच्छेद 48क एवं 49 पूर्णत: देश की सरकार पर निर्भर करते हैं। सरकार चाहे तो मुफ़्त की रेवड़ियाँ बाटने के बजाय, इन दो संवैधानिक प्रावधानों को पूर्णत: लागू करने का प्रयास करें तो देश प्रदूषण मुक्त होने लगेगा। स्वच्छ पर्यावरण मे लोगों का स्वास्थ्य भी सही रहने लगेगा जिससे कई रुपयों की बचत वैसे ही होने लगेगी। लोगों की काम करने की क्षमता भी बढ़ी हुई रहेंगी तो लोग अपने लिए और काम करेंगे और बेहतर जीवन के लिए मुफ़्त की रेवड़ी की जगह स्वयं से अर्जित धन पर निर्भर रहेंगे। मुफ़्त की रेवड़ी जीसे मिल रही हैं वो मुझे एक बात बताए, महीने के कुछ हजार दो हजार रुपयों मे आपको क्या मिलेगा? वही अगर पर्यावरण स्वच्छ हुआ तो कदाचित आपको उत्तम निरोगी काया मिलेगी। अगर आप कहेंगे की रोजगार नहीं हैं इसीलिए हमे मुफ़्त की रेवड़ी खाना हैं तो यह बात समझ लीजिए की काम करने की इच्छा रही तो मनुष्य कोई भी काम कर सकता हैं। अगर उसे इच्छा नहीं रही और आलस्य के आधीन रहना हैं तो ऐसे मनुष्य को मुफ़्त की रेवड़ी भी ज्यादा देर खुश नहीं कर सकती।
अब आते हैं अनुच्छेद 51क पर जो सर्वथा सिविक सेंस का प्रावधान हैं। इस लेख माला मे न जाने कितनी बार मैंने कहा हैं की अगर आप आपके परिसर को स्वच्छ रखने का प्रयास अपने स्तर पर करना शुरू करेंगे तो जो प्रदूषण कचरे के कारण आपके आसपास हो रहा हैं कम से कम उसे आप रोक सकते हैं। निजी वाहन खरीदिए मनाई नहीं हैं पर उसका उपयोग पूरी कंजूसी से करिए, जिससे ईंधन कम लगेगा। घर मे विविध तरह के लाइट और लैम्प लगाइए पर बिजली का उपभोग भी कंजूसी से करिए। जिन्हे मुफ़्त की रेवड़ी नहीं मिल रही वे अपने स्तर पर ये कंजूसी करना शुरू करिए, बहुत पैसा बचेगा। पेड़ पौधे लगाइए और उनकी देखभाल भी करिए। कही पर भी कचरा फेंकने के बजाय एकसाथ सारा कचरा सही से अलग करके नियोजित स्थान पर ही फेंकिए। सालभर कुछ छोटे छोटे नियम लेकर पर्यावरण की सेवा करिए। फिर भी अगर आपको आपके त्योहारों पर कोई ज्ञान दे तो उसे पूरे आत्मविश्वास से कहिए की आपने सालभर पर्यावरण के लिए क्या क्या किया। सिविक सेंस संविधान की दृष्टि मे आपका मूलभूत उत्तरदायित्व हैं।
भारतीय पर्यावरण संविधियों का वैधानिक एकीकरण
संवैधानिक प्रावधानों को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए संसद द्वारा पारित तीन प्रमुख संविधियां एक मजबूत विधिक आधारशिला तैयार करती हैं। वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 परिवेशी वायु गुणवत्ता के मानक तय करने और औद्योगिक चिमनियों से होने वाले गैसीय उत्सर्जन को नियंत्रित करने की विनियामक शक्तियां प्रदान करता है। जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 नदियों और जलस्रोतों में बहने वाले अनुपचारित सीवेज व औद्योगिक अपशिष्टों के विसर्जन को रोकने का कानूनी तंत्र प्रस्तुत करता है। इन दोनों विशिष्ट कानूनों को एक व्यापक छत्रछाया प्रदान करते हुए पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 केंद्र सरकार को यह असीमित अधिकार देता है कि वह पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार के लिए देश के किसी भी क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना पर प्रतिबंध लगा सके और आवश्यक नियामक प्राधिकरणों का गठन कर सके। न्यायालय ने इन तीनों संविधियों के प्रावधानों को अलग-अलग देखने के बजाय उनका एक समग्र और सुसंगत एकीकरण किया, जिससे ताज ट्रैपेज़ियम ज़ोन जैसे वृहद पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्रों का सीमांकन और कड़े पर्यावरणीय मानकों का प्रवर्तन विधिक रूप से संभव हो सका।
सरकार को असीमित शक्तियां इन तीनों कानूनों ने दी हैं, फिर भी न जाने क्यू देश का हर शहर आज प्रदूषण की चपेट मे हैं। संसद मे बैठकर चर्चा करने वाले नेताओं को केवल अपनी कुर्सी बचानी हैं इसीलिए प्रदूषण मुक्ति की योजना के बजाय, आलस्य बाधाओं योजनाओ पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। नेताओं की लालच ने सही समस्या के हल के लिए कभी बड़ी निधि मिलने ही नहीं दिया। आप एक वोटर हैं। क्या आप उस नेता को वोट देंगे जो मुफ्तखोरी की जगह पर्यावरण को चुनेगा?
